दीपोत्सव की तैयारियां परखने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रामलला की आरती उतारकर की परिक्रमा, पीएफसी सभागार में अधिकारियों संग मंथन

अयोध्या। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दीपोत्सव-2026 की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले दीपोत्सव से संबंधित विभिन्न स्थलों पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। फिर श्रीराम मंदिर पहुंचकर श्रीरामलला के चरणों में शीश नवाया।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत दीपोत्सव की तैयारियों के निरीक्षण से की। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। यहां से निकलकर मुख्यमंत्री श्रीराम मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन किए, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दीपोत्सव-2026 की वर्तमान तैयारियों और आगामी योजनाओं से अवगत कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित पीएफसी सभागार पहुंचे, जहां अधिकारियों के साथ दीपोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक की।

इसे भी पढ़े  एफएसएसओ समेत पांच सेवानिवृत्त, समारोहपूर्वक दी गई विदाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya