in

निराश्रितों को भाजपा नेताओं ने वितरित किया कम्बल

अयोध्या। नगर निगम के द्वारा गरीबों की बांटे जा रहे कम्बलों की श्रंखला में जय प्रकाश नारायन वार्ड के पार्षद अनिल सिंह नेतृत्व में भाजपा की टीम ने भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वार्ड के 10 स्थानों पर गरीबों व निराश्रिताें को 80 कम्बलों का वितरण किया। भाजपा पार्षद अनिल सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। प्रत्येक गरीब व जरुरतमंद व्यक्ति को कम्बल देना हमारा संकल्प है। उन्होने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास को लेकर कई योजनाओं की शुरुवात की गयी है। यहां सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। अयोध्या अपने विकसित स्वरुप में आ रही है। प्रकाश, पेयजल की उत्तम व्यवस्था के साथ नगर निगम के द्वारा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर भाजपा दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, चितरंजन श्रीवास्तव मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मीडिया जगत में हो रहे बदलावों ने कॅरियर को जन्म दिया : डॉ. प्रदीप कुमार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

मानवता की सच्ची सेवा है रक्तदान : शीतला सिंह

गोसाईगंज बाजार में चोरों के हौसले बुलंद