भाजपा को लगातार मिल रही विजय कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा कार्यालय सामूहिक रूप से देखा गया पीएम मोदी का लाइव प्रसारण

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भोपाल से मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत किये गये सम्बोधन को सिविल लाईन स्थित भाजपा कार्यालय पर लाइव प्रसारण सामूहिक रुप से देखा गया। सांसद लल्लू सिंह करिअप्पा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। प्रधानमंत्री ने सम्बोधन के दौरान कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के साथ उनमें उत्साह भी समाहित किया।

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बनाने में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा है। चुनावों में भाजपा को लगातार मिल रही विजय इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। सभी कार्यकर्ताओं में सेवा भाव होना चाहिए। अपने राष्ट्र व समाज के लिए कुछ करने की सोच होनी चाहिए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रवि सोनकर, रामकुमार सिंह राजू, शैलेन्दर कोरी, सचिन सरीन करिअप्पा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इसी तरह महानगर व जिले में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इसे भी पढ़े  विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya