फैजाबाद। अशफाक उल्ला खा मेमोरियल शहीद शोध संस्थान सोमवार 22 अक्टूबर को अमर शहीद अशफाक उल्ला खा का जयंती समारोह शहादत स्थल शहीद कक्ष मंडल कारागार फैजाबाद मे मनाएगा। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कान्त पाण्डेय ने बताया कि प्रातःकाल 11 बजे से आयोजित समारोह की शुरुआत शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया जाएगा । श्री पाण्डेय के अनुसार दो सत्रो के इस समारोह मे विचार गोष्ठी मे उपस्थित लोग अपने विचार व्यक्त करेगे ।जबकि दूसरे सत्र मे काव्य पाठ होगा ।समारोह मे नगर के गणमान्य लोग आमंत्रित किए गए है । उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के लोकप्रिय लोकसम्मान माटी रतन सम्मान के लिए चयन समिति की घोषणा भी जयंती समारोह मे संस्थान की ओर से की जाएगी। तीन सदस्यीय समिति अपना निर्णय 22 नवम्बर को करेगी ।
शहादत स्थल पर मनाया जायेगा अशफाक उल्ला खां का जयंती समारोह
115
previous post