हनुमानगढ़ी के पास से चोरी बाइक के साथ गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद की रामजन्मभूमि थाना पुलिस ने गत माह येलो जोन स्थित हनुमानगढ़ी के पास से चोरी बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दर्ज चोरी के मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा आरोपी का चालान किया है। शुक्रवार को रामजन्मभूमि थाने के प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अप्रैल माह में 10 तारीख की रात्रि हनुमानगढ़ी क्षेत्र से एक स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हुई थी।

प्रकरण में पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की विवेचना और अनावरण में जुटी थी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के राजघाट पार्क तिराहा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान शत्रुधन निवासी ग्राम बिक्रमजोत पोस्ट शंकरपुर थाना छावनी जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया है। इसके पास से कराई गई बस्ती जिले में पंजीकृत मोटर साइकिल स्पेलेण्डर प्लस बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की बात कबूल की है और बताया है कि वह चोरी की बाइक को काफी दिनों से बेचने का प्रयास कर रहा था। आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया गया है।

जिला अदालत के वेतन व एरियर घोटाले में वेतन लिपिक भी गिरफ्तार

अयोध्या। जिला अदालत में वेतन और एरियर के नाम पर हुए 65 लाख के गबन मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने अदालत के वेतन लिपिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में सहायक वेतन लिपिक को गिरफ्तार कर चालान किया था। मामले में अदालत के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जनपद न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एजाज अहमद का आरोप था कि मुख्य कोषाधिकारी की ओर से भेजे गए पत्र में कर्मी हृदयराम (फर्राश) के वेतन से अधिक आटो पे-बिल में एरियर व अन्य जोड़ अप्रैल 22 से दिसंबर 25 तक कुल 64 लाख 95 हजार 504 रुपए का अधिक आहरण होने की बात कही गई थी।

इसे भी पढ़े  सप्ताह भर से ट्रांसफॉर्मर पर गिरा पेड़, व्यस्त सड़क पर हादसों का खतरा

जांच में पता चला कि वेतन अनुभाग में तैनात लिपिक अनुराग दुबे एवं सहायक वेतन लिपिक संतोष को धोखे में रखकर पीयूष ने फर्जी एवं कूटरचित बिलों को अपने निजी लैपटाप पर बनाया और पेन ड्राइव में प्रिंट करवाया। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी,कूटरचना और सरकारी धन के गबन की रिपोर्ट दर्ज की थी। मार्च माह में पुलिस ने सर्किट हॉउस के पास रामपथ किनारे से शहर के लालबाग पानी की टंकी निवासी सहायक वेतन लिपिक पीयूष श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। अब वेतन लिपिक को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि दर्ज मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी वेतन लिपिक संतोष कुमार निषाद निवासी बेला मंडी क्षेत्र बारा थाना जसरा,प्रयागराज को गिरफ्तार किया है। मेडिकल परीक्षण करवा आरोपी का चालान किया गया है।

भिक्षाटन कर रही दो किशोरियों का हुआ रेस्क्यू

अयोध्या। जिला प्रशासन की ओर से धार्मिक नगरी अयोध्या में भिक्षाटन कर रही दो किशोरियों का रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया है। बाल कल्याण समिति ने दोनों को राजकीय अभी रक्षा में रखे जाने का आदेश दिया है।

बताया गया कि भिक्षावृत टी मुक्त भारत अभियान के तहत श्रम विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इकाई पुलिस की ओर से अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नया घाट इलाके से भीख मांगती दो बालिकाओं को अपनी अभी रक्षा में लिया गया। दोनों सगी बहनें हैं इनमें से एक की उम्र 12 साल और दूसरे की 9 साल है। इनके पिता का पूर्व में निधन हो चुका है तथा मां के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya