अयोध्या। चोरी के पांच घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी चोर के पास से चुराया गया पर्स जिसमें एक आधार कार्ड, एक निर्वाचन कार्ड व नकद 600 रूपये था बरामद कर लिया गया।
पीड़ित पंकज सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह निवासी पकड़ी दुर्गादासपुर पोस्ट सूल्हेपुर कोतवाली बीकापुर ने थाना रामजन्मभूमि में चोरी का मुकदमा मु.अ.सं. 92/19 आईपीसी की धारा 379 के तहत 1 अगस्त को दर्ज कराया था। उसी दिन सांयकाल आरजेबी थाना पुलिस ने मोहबरा क्रासिंग के पास चोरी के आरोपी अजय सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी अशोकपुर थाना नबाबागंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में आरजेबी प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता, एसआई दिवाकर पाण्डेय, आरक्षीगण अब्बास हुसैन, राजकरन, सुभाष यादव शामिल थे।
107
previous post