नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। कुमारगंज थाना क्षेत्र के सरूरपुर गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी व मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई जहां पर पुलिस ने प्रथम पक्ष से भल्लू पुत्र हीरालाल व दूसरे पक्ष से अमर बहादुर, वीर बहादुर पुत्र भुन्नीलाल के खिलाफ शांतिभंग में कार्यवाही की।
वही दुसरी ओर बवाँँ गांव निवासी शिव शंकर पुुत्र देबीदीन के खेत में गांव के ही सुरेंद्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद की भैंस खेत में घुस गई जिसको लेकर दोनों पक्षों में मामूली मारपीट हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को थाने लाकर शांतिभंग में चालान किया । इसी क्रम में चैधरीपुर पूरे गोंडवा गांव निवासी रामसेवक मौर्या पुत्र नकछेद करमचंद पुत्र रामसेवक गाँव के ही रामलगन पुत्र चंद्रपाल के सहन दरवाजे की जमीन जो की बाउंड्री वाल है तथा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है इसके बावजूद भी रामसेवक जबरिया कब्जा कर रहे थे।सूचना पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की।

इसे भी पढ़े  बदल रही पंचकोसी मार्ग की तस्वीर, 473 करोड़ की परियोजना का 95 फीसदी काम पूरा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya