किराना व्यवसाई के बेटे ने उत्तीर्ण की नीट परीक्षा, बढ़ाया क्षेत्र का मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गांव में खुशी का माहौल, बधाई देने वालों का लगा तांता

मिल्कीपुर। मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धनैचा के पूरे मक्कू खान निवासी होनहार युवक मो. आमिर पुत्र रईस अहमद ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जानकारी के बाद से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और होनहार बालक को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

नीट परीक्षा उत्तीर्थ छात्र मो. आमिर के पिता रईस अहमद सराय हेमराज गांव स्थित अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बड़ी नहर पर एक छोटी सी किराना की दुकान चलाते हैं। युवक मो आमिर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने मन में शुरू से ही एक चिकित्सक बनकर लोगों ने की सेवा करने का जज्बा पाल रखा था।

युवक के द्वारा नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने की जानकारी के बाद से समूचे गांव में खुशी का माहौल है। मो. आमिर ने निर्धारित 700 अंकों में 564 अंक अर्जित कर इस मुकाम को हासिल किया है। उनके चाचा नुरुल हक ने बताया कि आमिर शुरू से ही पढ़ाई लिखाई में बहुत मेहनती था और वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय केवल स्वाध्याय में ही लगता था। आमिर के बाबा हाजी समीउल्लाह साहब कई दशक ग्राम प्रधान रहते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya