कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध चार विषय वस्तु विशेषज्ञों की संबद्धता समाप्त

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कुलपति के आदेश पर जारी हुआ स्थानांतरण आदेश


मिल्कीपुर । आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय हित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चार विषय वस्तु विशेषज्ञों (एसएमएस) के स्थानांतरण एवं संबद्धता समाप्त करने के आदेश दे दिए हैं। जिसके क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गुरुवार, 2 जुलाई को आदेश जारी भी करते हुए स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) एवं सह प्राध्यापक डॉ. विनय कुमार सिंह, जिनका मूल पद कृषि विज्ञान केंद्र गाजीपुर था तथा वे कृषि महाविद्यालय, कोटवा (आजमगढ़) से संबद्ध थे, उनकी संबद्धता समाप्त करते हुए कृषि ज्ञान केंद्र देवरिया में रिक्त विषय वस्तु विशेषज्ञ (शस्य) के पद के विरुद्ध स्थानांतरित किया गया है।

इसी प्रकार विषय वस्तु विशेषज्ञ (प्लांट पैथोलॉजी) एवं प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार, जिनका मूल पद कृषि विज्ञान केंद्र गाजीपुर तथा संबद्धता मसाला योजना, सब्जी विज्ञान विभाग, उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में थी, उनकी संबद्धता समाप्त कर कृषि ज्ञान केंद्र देवरिया में रिक्त विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि अभियंत्रण) के पद के विरुद्ध तैनात किया गया है।

वहीं, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कीट विज्ञान) एवं प्राध्यापक डॉ. उमेश चन्द्र, जिनका मूल पद कृषि विज्ञान केंद्र देवरिया तथा संबद्धता कृषि महाविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग में थी, उन्हें वहां से मुक्त करते हुए कृषि महाविद्यालय गोंडा से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) एवं प्राध्यापक डॉ. भानु प्रताप, जिनका मूल पद कृषि ज्ञान केंद्र देवरिया तथा संबद्धता फल विज्ञान विभाग, उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में थी, उनकी संबद्धता समाप्त कर कृषि महाविद्यालय गोंडा से संबद्ध किया गया है।

इसे भी पढ़े  रोटी को लेकर हुई मारपीट के मामले में हुआ सुला समझौता

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इन स्थानांतरण का उद्देश्य विभिन्न कृषि ज्ञान केंद्रों एवं महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा शैक्षणिक एवं विस्तार गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना है। सभी अधिकारियों एवं संबंधित वैज्ञानिकों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya