आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या को मिला प्रदेश में आठवां स्थान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-लगातार दूसरी बार टॉप-10 में बनाई जगह

अयोध्या। जनपद अयोध्या ने शासन की महत्वाकांक्षी आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जून 2026 की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। यह लगातार दूसरी बार है जब जनपद ने प्रदेश के टॉप-10 जिलों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इससे पूर्व जारी रैंकिंग में अयोध्या को चौथा स्थान प्राप्त हुआ था। वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है जब जनपद अयोध्या ने लगातार दो माह तक प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

यह उपलब्धि जनपद में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा अधिकारियों की जवाबदेही का सकारात्मक परिणाम है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने समस्त जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई की गुणवत्ता बनाए रखते हुए शिकायतों के निस्तारण में निरंतर सुधार करें, ताकि आगामी रैंकिंग में भी जनपद और बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश के शीर्ष स्थानों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सके।

इसे भी पढ़े  रामलला के दर्शन से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को किया गया हाउस अरेस्ट

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya