घरेलू कलह से परेशान महिला ने सरयू नदी में लगाई छलांग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रौनाही पुलिस ने नदी के पानी से महिला को निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी सोहावल पहुंचाया

सोहावल। रौनाही थाना के ढ़ेमवा घाट पुल से बुधवार की सुबह एक महिला ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने साहस दिखाते हुए खुद एक स्टीमर के सहारे महिला की तलाश शुरू किया। लगभग 1किलोमीटर दूर महिला पानी में बहती दिखाई पड़ी।

पुलिस ने उसे नदी के पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उप निरीक्षक बालेन्द्र सिंह ने बताया कि घरेलू कलह से परेशान होकर महिला ने सरयू नदी में छलांग लगाई थी। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।महिला की पहचान अंजलि उम्र 27 वर्ष पत्नी अजय दूबे संजयगंज बाजार गाँधी नगर के रूप में हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya