पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनायी 55वीं पुण्यतिथि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया , उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया ! तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पंडित नेहरू भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्य न्योछावर कर दिया और जेल में बंद रह कर भी देश के प्रति उनकी सोच उनके लिखे गए पुस्तकों में दिखाई पड़ती है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने उन्हें देश का सच्चा सपूत और साहसी नेता बताया। महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही और कहां पंडित नेहरू के जीवन से कांग्रेसजनों को प्रेरणा लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शीतला पाठक ने कहा पंडित नेहरू महात्मा गांधी के संरक्षण में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र से लेकर 27 मई 1964 अपने निधन तक भारत का नेतृत्व किया वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र- राज -एक संप्रभु ,समाजवादी ,धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं। गोष्ठी में उपस्थित प्रमुख लोगों में एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,पूर्व प्रदेश सचिव इकबाल मुस्तफा ,मजदूर सभा के प्रांतीय नेता एसपी चैबे ,पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चैहान ,सेवादल के जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता, खेलकूद प्रकोष्ठ के विजय यादव, राजकुमार चैरसिया ,ताज मोहम्मद आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya