-छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग, बीज संचयन की भी दी जानकारी
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में विश्व मात्सियकी दिवस के अवसर पर गोमती नदी के थौरी घाट में 50 हजार मछलियों का बीज डाला गया। कुलसचिव डॉ पी.एस प्रमाणिक, कुलपति के सचिव डॉ जसवंत सिंह व अधिष्ठाता डॉ सी.पी सिंह की मौजूदगी में गोमती नदी में मछलियों का बीज डाला गया।
इस मौके पर प्राकृतिक जल स्रोतों में बीज संचयन के महत्व की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में बीज संचयन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिसमें बढ़-चढ़कर छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विश्व मात्सियकी दिवस के अवसर पर पोस्टर, रंगोली, लोगो तथा क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में माही ने प्रथम, मोइरा द्वीतीय तथा उत्तम ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं दूसरी तरफ क्विज़ प्रतियोगिता में अनिल सिंह प्रथम, अभिषेक घरई द्वीतीय तथा अमलजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी क्रम में रंगोली प्रतियोगिता में दृष्टि, अंचल और रेशम ग्रुप प्रथम तथा ब्रजेश और निरंजन ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा। लोगो प्रतियोगिता में अविरुक पॉल, धीरज मीणा एवं रणविजय राजभर ग्रुप को प्रथम तथा अनिल सिंह एवं विकास कुशवाहा ग्रुप को द्वीतीय तथा करण प्रजापति को तृतीय स्थान मिला।
डॉ शशांक सिंह तथा डॉ ज्योति सरोज के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डॉ राधाकृष्णन, डा. दिनेश कुमार, एस.के वर्मा, डॉ प्रदीप कुमार मौर्य, डॉ सुमन डे, डॉ सुमित कुमार, अजय कुमार यादव कुमारी आर्या सिंह मौजूद रहे।