अयोध्या में फिर से शुरू हुआ वाटर मेट्रो का संचालन

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-आधुनिक सुविधाओं से लैस है वाटर मेट्रो, सुरक्षा की दृष्टि से लगे हैं सीसी कैमरे

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में पर्यटन की दृष्टि से जबरदस्त विकास हो रहा है। अयोध्या को पर्यटन की वैश्विक नगरी बनाने के लिए तमाम परियोजनाएं यहां उतारी गई हैं। इसी में से एक रही सरयू में वाटर मेट्रो बोट चलाने की योजना। सरयू में पानी आने के बाद दीपोत्सव से इसका संचालन फिर शुरू कर दिया गया है। 50 सीटर वाली मेट्रो नया घाट से तुलसी घाट के बीच चलने लगी है।

अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्हें पर्यटन की दृष्टि से अधिक से अधिक अयोध्या में रोके रखने के लिए लगातार नई-नई योजनाएं उतारी जा रही हैं। इसी में से एक वाटर मेट्रो का संचालन शामिल है। अभी तक ऐसी वाटर मेट्रो का संचालन काशी के में ही किया जा रहा था।

अब इसका संचालन यहां फिर शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं को यह काफी आकर्षित कर रहा है। इस क्रूज में लगभग 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। अभी प्रतिदिन तीन से चार बार तुलसीदास घाट से नया घाट क्षेत्र में 30 मिनट के सफर को पूरा करती है। यह पूरी तरह से वातानुकूलित है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें एलसीडी और साउंड लगे हुए हैं, जिसमें अक्सर भजन चला करते हैं।

पर्यटन विभाग के बोर्ड क्लब के मेंबर और क्रूज के कैप्टन अनवर सिंह के मुताबिक अभी इसका संचालन नया घाट से तुलसीदास घाट क्षेत्र के बीच ही हो रहा है। वयस्कों के लिए 150 व बच्चों के लिए 100 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। आगे संत तुलसीदास घाट से गुप्तार घाट तक इसका संचालन किया जाएगा।

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya