अयोध्या। सोहावल के निकट वीरभानपुर रेलवे क्रासिंग के समीप साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बूलेंस से उसे लाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। घायल युवक की शिनाख्त 22 वर्षीय अनूप कुमार पुत्र राघवेन्द्र निवासी उतरौला अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है व बड़ौदा से अम्बेडकरनगर अपने घर जा रहा था। युवक की जेब से 20605 रूपया, मोबाइल सिम, रेलवे का टिकट आदि मिला है। इलाज कर रहे चिकित्सक डा. विपिन वर्मा ने बताया कि घायल युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है।
ट्रेन से गिरा युवक, हालत गम्भीर
125
previous post