पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कार और बाइक सवार लोगों ने अंजाम दी वारदात

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। गंभीर घायल युवक का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और इलाज कराया है। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसी गुट के बीच कुछ दिन पूर्व कैंट थाना क्षेत्र में पैरामाउंट सर्विस स्टेशन के पास मारपीट हुई थी।

बताया गया कि मंगलवार की रात कैंट थाना क्षेत्र के काली नगर घसियारी मंडी सहादतगंज का रहने वाला चंदन गुप्ता 22 वर्ष पुत्र विजय गुप्ता अपने एक मित्र को उसके घर छोड़ने नगर कोतवाली के सिविल लाइन गया था। आरोप है कि मित्र को छोड़ने के बाद आह अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान पीछा कर रहे बाइक और कार सवार हमलावरों ने उस पर प्राण घातक हमला किया।

मरणासन्न हाल में कालोनी के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामले में वंश चौधरी उर्फ बहादुर पुत्र कमल नयन चौधरी उर्फ शेरू निवासी कन्या पाठशाला थाना कैंट व कैश पुत्र सगीर निवासी बुचनीगंज थाना कैंट व दो अन्य के विरुद्ध जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।

इसे भी पढ़े  नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने संभाला पदभार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya