सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हादसा, एक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आकर मजदूर समय तीन लोग हुए प्रभावित

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आकर मजदूर समय तीन लोग प्रभावित हुए हैं।बेहोशी की हालत में दो को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उनको दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

कोतवाली क्षेत्र के नानकपुरा हैदरगंज वार्ड निवासी संतोष सोनी ने अपने शौचालय के सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए मजदूर बुलाया था। दूसरी पहर 25 वर्षीय मजदूर सफाई के लिए सेप्टिक टैंक के भीतर गया तो वह जहरीली गैस की चपेट में आ गया और मूर्छित होने लगा। मजदूर की चीख पुकार पर पहले संतोष सोनी का बेटा 30 वर्षीय गौरव सोनी सेप्टिक टैंक में उतरा और वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया। इसके बाद संतोष सोनी ने दोनों को बचाने की कोशिश की।

हल्ला गुहार पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने फायर दस्ते को मौके पर बुलाया और फायर दस्ते की टीम ने सेप्टिक टैंक के गड्ढे में फैंस 25 वर्षीय मजदूर तथा गौरव सोनी को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला तथा एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। मौके की नजाकत को देखते हुए क्षेत्राधिकार नगर श्रेयश त्रिपाठी तथा नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय की पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

हादसे की चपेट में आए संतोष सोनी का प्राथमिक उपचार हुआ है जबकि जिला अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने हालत गंभीर दे मजदूर और गौरव सोनी को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गौरव सोनी की मौत हो गई, जबकि मजदूर की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya