सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई । बैदरापुर गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। जहां सलोनिया तिराहे के पास हुए हादसे में युवक नरेंद्र वर्मा पुत्र राम चंद्र उम्र लगभग 32 वर्ष की मौत हो गई। मजरे गौरा कुर्मियान निवासी युवक रोज की तरह अपनी मोटर साइकिल से सब्जी लेकर दुकान लगाने जा रहा था।

जैसे ही वह रौनाही-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग स्थित सलोनिया तिराहे के पास पहुंचा बाइक का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हो गयी। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची रौनाही पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उप निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि मिली तहरीर और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़े  मासूम-यौनशोषण कृत्य में परिचितों की अधिकता : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya