भाई की ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-.मवई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर दाऊदपुर गांव की घटना

रुदौली। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर दाऊद पुर में अपने भाई की ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लोगों की सूचना पर पहुंची मवई पुलिस ने पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

मोहम्मद पुर दाऊदपुर में चिलबिल के पेड़ से लटक कर फांसी लगाए जाने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना स्थल पर पहुंची मवई पुलिस ने चिलबिल के पेड़ से शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम अशरफपुर गंगरेला निवासी राम सागर यादव पुत्र दुखी के रूप में हुई। जो यहां भाई के ससुराल आया था।

घटना की बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी रूदौली राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम सभा मोहम्मद पुर दाऊद पुर में का व्यक्ति चिलबिल के पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली है।तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। सीओ ने बताया कि पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मृतक राम सागर यादव की पत्नी पहले ही छूट गई थी। बच्चे भी नहीं थे। जिस कारण अवसाद में रहता था।

इसे भी पढ़े  अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप : प्रो. जसवंत सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya