योगी सरकार ने तैयारी की दूरदर्शी योजनाएं : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सांसद ने सोहावल के पिलखावां में लगाई जनचौपाल

अयोध्या। प्रदेश सरकार के साढ़े चार पूरे होने पर सोहावल के पिलखावां में जनचौपाल को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में दूरदर्शी योजनाएं तैयार करके उन्हें धरातल पर उतारा। कृषि, विद्युत व्यवस्था, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, के क्षेत्र में सरकार ने कीर्तिमान स्थापित किया।

उन्होने कहा कि सरकार ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए जनहित की योजनाओं को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से क्रियान्वित किया। जो सुशासन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां की गयी। जिसमें सरकारी तथा संविदा की नौकरियां शामिल है। उद्यमियों को सुविधाएं प्रदान की गयी। जिसने रोजगार सृजन को सम्बल प्रदान किया। कोविड काल की विषम परिस्थिति में गरीबों को निःशुल्क राशन का वितरण किया गया। कोरोना काल के दौरान प्रदेश सरकार के कोविड मैनेजमेंट की सराहना पूरे विश्व में की गयी। सरकार ने सड़क, हवाई मार्ग, मेट्रो के विकास पर फोकस किया

। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डालर की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि अयोध्या को विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। अयोध्या में अंतराष्ट्रीय मानको से युक्त रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद गौड़, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, वेद प्रकाश गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, उत्तम कन्नौजिया, वीर सिंह, राजेश कौशल राम जी वर्माख्, हरि कुमार पाण्डेय,सतीश सिंह, राम सहाय यादव, ओम प्रकाश समेत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya