in

वनकर्मियों की मिलीभगत से शीशम के दो पेड़ गायब

मिल्कीपुर-हैरिग्टनगंज मार्ग पर था शीशम

मिल्कीपुर। कुमारगंज वन रेंज के वन कर्मियों व बीट प्रभारी की सांठगांठ से सड़क के किनारे लगे बेशकीमती शीशम के दो पेड़ों को रातोंरात काटकर गायब कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वन रेंज कुमारगंज क्षेत्र अंतर्गत मिल्कीपुर पेट्रोल पंप से हैरिग्टनगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत रनापुर के मजरे टड़िया गांव के पास सड़क के किनारे शीशम के एक पेड़ को काटकर गायब करा दिया गया।

इसी तरह एलएमडी पब्लिक स्कूल रनापुर के समाने से भी बेशकीमती शीशम के और एक पेड़ को काट कर गायब करा दिया गया। मौके पर पड़े अवशेष को वन कर्मियों ने ठिकाने लगाने का प्रयास किया। इस सम्बंध में वन कर्मियों ने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ दिया कि अज्ञात चोरों / ग्रामीणों ने लकड़ी को काटकर गायब कर दिया है।खोजबीन कराई जा रही है।

इससे उलट दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि बीट प्रभारी, वन दरोगा समेत अन्य वन कर्मी बीते शुक्रवार की देर रात शीशम के पेड़ों को काटकर पिकअप से ले गए हैं। बताया कि एक पेड़ में 6 बोटे निकले थे तथा दूसरे पेड़ में तीन बोटे। ग्रामीणों ने समूचे घटनाक्रम की जानकारी कुमारगंज रेंज के नवागत प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह को दी है। जिसके बाद उन्होंने वन कर्मियों की टीम के साथ अवैध कटान किए गए स्थल का जायजा लिया और संबंधित वन कर्मियों को तत्काल काटी गई लकड़ी रेंज कार्यालय पहुंचाने के आदेश दिए हैं। अन्यथा की दशा में रिकवरी कराते हुए निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी भी दे दी है।

इसे भी पढ़े  दोहरे हत्याकाण्ड में दोषसिद्ध दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास

What do you think?

Written by Next Khabar Team

भक्ति भाव से गणेश प्रतिमाओं का किया गया विर्जन

योगी सरकार ने तैयारी की दूरदर्शी योजनाएं : लल्लू सिंह