महिला थाना : एसएसपी ने किया इनडोर क्रीडा स्थल का उद्घाटन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अब महिला थाना में शिकायकर्ताओं के साथ आने वाले बच्चों को मिलेगी मनोरंजन सुविधा

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार द्वारा महिला थाना पर अपनी समस्याओं को लेकर आने वाली पीड़ित महिलाओं/शिकायकर्ताओं के साथ में आने वाले छोटे बच्चों व महिला कर्मचारियों के छोटे बच्चों के मनोरंजन, क्रीडा व प्रारम्भिक ज्ञान के लिए एक इनडोर क्रीडा स्थल का उद्घाटन किया गया। महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं के छोटे बच्चों को एक अच्छा माहौल व मनोरंजन के लिए एक विचार एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसपर एसएसपी जोगेन्द्र कुमार, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसोदिया, सीओ नगर धनन्जय सिंह कुशवाला व डा. आनन्द गुप्ता-आनन्द मल्टी सिटी सेंटर मछली मण्डी नियावां व लालजी मिश्रा के सहयेग से बच्चों के मनोरंजन व क्रीडा के लिए महिला थाना पर इनडोर क्रीडा स्थल की स्थापना की गयी। अब थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं के छोटे बच्चों के मन में पुलिस के प्रति एक सकारात्मक विचार पहुंचे व भय को समाप्त कर पुलिस मित्र की छवि का निर्माण हो सकेगा।

इसे भी पढ़े  रघुभूमि से तपोभूमि की यात्रा श्रीराम के जयघोष के साथ रवाना
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya