सिन्धी अकादमी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष नानकचन्द का किया गया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। उ0प्र0 सिन्धी अकादमी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष नानकचन्द लखमानी व अकादमी सदस्य भजन क्षेत्रपाल का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा भारतीय सिन्धु सभा ने पहली बार जनपद पहुॅंचने पर जोरदार स्वागत किया। 66वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ से पधारे अकादमी उपाध्यक्ष नानकचन्द लखमानी का स्वागत सभा के अध्यक्ष सुमित माखेजा की अगुवाई में शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर रामनगर कालोनी स्थित सिन्धी समाज के मुखिया देव कुमार क्षेत्रपाल के आवास पर किया। इस मौके पर अकादमी उपाध्यक्ष श्री लखमानी ने कहा कि सिन्धी अकादमी पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में सिन्धी भाषा साहित्य व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये कार्य करेगी। इसके लिये अकादमी ने एक बड़ी रणनीति बनायी है। उन्होंने कहा कि सिन्धी विषय से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अकादमी भरपूर सहयोग करेगी। साथ ही साथ सिन्धी विषय पढ़ाने वाले अध्यापक व अध्यापिकाओं को भी अकादमी सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि अकादमी का उद्देश्य सिन्धी भाषा साहित्य व संस्कृति को आगे बढ़ाना ताकि सिन्धी भाषा कायम रहे। उन्होंने भारतीय सिन्धु सभा की सराहना करते हुए कहा कि अकादमी सभा को पूरा सहयोग देगी। इस मौके पर मुखिया देव कुमार क्षेत्रपाल, विकास आहूजा, कपिल हासानी, विवेक अमलानी, नितिन लालवानी, विकास लखमानी आदि ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

इसे भी पढ़े  योग और अध्यात्म के रंग में रंगी दिखी रामनगरी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya