नशाखोरी है गंभीर मनोबीमारी : डा. आलोक मनदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नशे की मौज़-मस्ती लाती है बेबसी, न्यूरोप्लास्टिसिटी दिलाती है लत से मुक्ति

अयोध्या। ननशे की लत के तीन चरण होते है। शुरुवात में दिमाग के वेंट्रल स्ट्रिएटम में डोपामिन के उछाल से तेज़ आनंद या यूफोरिया का अहसास होता है। सेकंड स्टेज़ में नशे की डोज़ व तलब में इज़ाफ़ा होता है जिसे टालेरेन्स फेज़ कहा जाता है। तीसरा चरण लाचारी या कंपल्सन का होता है जिसमें नशा अब मजा न होकर बेचैनी से राहत की डोज़ बन जाता है। यह फेज़ ऑटोपायलट-मोड कहलाता है क्योकि इसमें दिमाग़ की समझदारी की स्टीयरिंग व्हील व ब्रेक यानि फ्रीफ्रंटल कार्टेक्स फेल हो जाता है और नशा करने का व्यवहार स्वचालित लत बन जाता है तथा मौज मस्ती से शुरू लत मनोदर्द से बचने की डोज़ बन जाता है।

लगातार नशे से डोपामिन की अधिकता से दिमाग अपनी सुरक्षा के लिए डोपामिन रिसेप्टर्स की संख्या घटा देता है जिससे जिंदगी की खुशियां, प्यार,खेल, सफलता आदि व्यक्ति को बेमतलब लगने लगती हैं तथा स्ट्रेस केमिकल्स बढ़ने से बेचैनी, घबराहट और अवसाद पैदा होता है।

इस पड़ाव पर मरीज अच्छा महसूस करने के लिए नहीं बल्कि कम बुरा महसूस करने के लिए नशा करता है। यही न्यूरोबायोलॉजिकल सर्किट बिहेवियरल एडिक्शन जैसे कि जुआ ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया स्क्रोलिंग,अत्यधिक खरीदारी और बिंज ईटिंग में भी बनती है। नशाखोरी गंभीर मनोरोग की श्रेणी में आता है जिसका इलाज संभव है।

दिमाग के लचीलेपन या न्यूरोप्लास्टिसिटी से ब्रेन सर्किटों को दोबारा रीसेट किया जाता है तथा दवाइयों से दिमाग में डोपामिन के असंतुलन को ठीक कर तलब को शांत किया जाता है। दवाएं व सीबीटी लत छुड़ाने में बहुत कारगर है। मिलिट्री हॉस्पिटल अयोध्या के तत्वाधान में एपीएस हाल में आयोजित जागरूकता सत्र में यह बातें डा. आलोक मनदर्शन ने कही। उद्घाटन सम्बोधन मेजर डा सिमरन तथा संयोजन नायक विशाक द्वारा किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya