अयोध्या। जनपद की इनायतनगर थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश में जानलेवा हमले के एक मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों का सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।
पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि बुधवार को बारून क्षेत्र निवासी पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के कारण लाठी डण्डा व धारदार नुकीले हथियार से उसपर जानलेवा हमला किया गया और गाली-गलौज करते मारा पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी है।
शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज को थी और गुरुवार को तीन आरोपियों 23 वर्षीय जयप्रकाश चौरसिया निवासी ग्राम भुलनापुर देवरिया थाना इनायतनगर, 18 वर्षीय धैर्य यादव निवासी ग्राम सूबेदार का पुरवा रानी बाजार थाना पूरा कलंदर तथा 20 वर्षीय प्रदीप यादव निवासी ग्राम मजने पूरे कालोट सिंह का पुरवा थाना इनायत नगर को ग्राम मठिया मेहदौना मोड़ थाना इनायत नगर से गिरफ्तार किया है।
सभी का पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में मेडिकल परीक्षण कराया है और दर्ज मुकदमें में चालान किया है। प्रकरण की विवेचना कराई जा रही है। धैर्य यादव के विरूद्ध पहले से पुराकलंदर थाने में दलित से मारपीट का मुकदमा पंजीकृत मिला है।