सरयू नदी में प्रवाहित होगा अटल का अस्थि कलश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सैकड़ो स्थानों पर दी जायेंगी पुष्पांजलि, तैयारियां पूरी

अयोध्या। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की अस्थि कलश विर्सजन यात्रा शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे जनपद की सीमा रानीमऊ पर पहुंचेगी। यात्रा के साथ नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवरलाल गौड रहेंगे। अस्थि कलश विसर्जन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सरयू तट स्थित राम की पैड़ी 3 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम में सूबे के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा व मंत्री अनुपमा जायसवाल मौजूद रहेंगे। इसको लेकर सांसद लल्लू सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कार्यक्रम स्थल का गुरुवार की शाम जायजा लिया।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां की पूरी कर ली गयी है। नगर निगम की सीमा सहादतगंज से लेकर अयोध्या नया घाट तक मानव श्रृंखला बना कर पुष्प वर्षा की जायेगी। सहादतगंज से लेकर परिक्रमा चैराहा तक यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से गायत्री मंत्र अटल जी की कविताओं को प्रसारित किया जायोगा। लोकसभा की सीमा अहमदपुर टोल प्लाजा से लेकर कार्यक्रम स्थल नया घाट तक यात्रा का पूरा मार्ग होडिंग, वैनर से पाट दिया गया है। नगर निगम की सीमा से लेकर नया घाट तक मानव श्रंखला बनाकर पुष्पवर्षा की जायेगी। सर्किट हाउस लेकर नयाघाट अस्थि कलश विसर्जन यात्रा के साथ हजारांे की संख्या में लोग पैदल चलेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि बाराबंकी अहमदपुर टोल प्लाजा पर सांसद लल्लू सिंह अस्थि कलश विसर्जन यात्रा के साथ रहेंगे। जिले की सीमा रानीमऊ 11 बजे अस्थि कलश विसर्जन यात्रा पहुंचेगी जहां जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल व विधायक रामचन्दर यादव विसर्जन यात्रा में सहभागिता करेंगे। शक्तिचैरा पर विधायक शोभा सिंह चैहान विर्सजन यात्रा का स्वागत करेंगी। दर्जनों पुष्पांजलि कार्यक्रम में सम्मलित होता हुआ अस्थि कलश यात्रा नगर निगम की सीमा सहादतगंज पर 1 बजे पहुचेंगा। यहां महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व विधायक वेद प्रकाश गुप्त, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ के नेतृत्व में यात्रा पर पुष्प वर्षा का कार्यक्रम है। सहादतगंज से होते हुए कचेहरी, बस स्टाप तक अस्थि कलश यात्रा वाहनों से तथा उसके बाद पदयात्रा के रूप में तब्दील हो जायेगी। युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा के साथ साथ चलेंगे। रिकाबगंज हनुमान गढ़ी, रिकाबगंज चैराहा, नरेन्द्रालय चैक रीडगंज साहबगंज अमानीगंज उदया चैराहा रानोपाली टेढी बाजार श्री राम अस्पताल हनुमान गढ़ी चैराहा तुलसी उद्यान होते हुए यात्रा राम की पैड़ी पर पहुचेगी। अपरान्ह तीन बजे राम की पैड़ी पहुचने पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी। जिसे सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व अनुपमा जायसवाल, गिरीश चन्द्र यादव, सांसद लल्लू सिंह, सहित पार्टी के प्रदेश के कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि सम्बोधित करेंगे। सभा के बाद अस्थि को सरयू में प्रवाहित किया जायेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya