अयोध्या में गरीबों व वंचितों के मंदिर किए गए उपेक्षित : सूर्यकांत पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा सरकार पर अयोध्या की सांझी सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने का लगाया आरोप

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर अयोध्या की सांझी सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या विभिन्न धर्मों की सांझी विरासत की अंतरराष्ट्रीय राजधानी रही है।उसकी संस्कृति को एकांगी बनाने का प्रयास किया जाना भगवान श्री राम, रामायण और सनातन के पूर्णतया विपरीत है। इसे अक्षुण्य बनाने की जरूरत है।

श्री पाण्डेय समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद सिविल लाइंस स्थित होटल अवंतिका में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या शुद्ध तरीके से मंदिरों का नगर है। यहां भारत की विभिन्न विधाओं, जातियों के मंदिर और धर्मशालाएं है।जो संपूर्ण भारत का दर्शन कराने में सक्षम है। अनेकों पिछड़ी, अनुसूचित समाज के मंदिर भी है। सरकार ने तमाम मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराया परंतु गरीबों और वंचितों के मंदिर उपेक्षित किए गए। सरकार का यह कृत्य पक्षपात पूर्ण हैं।

अयोध्या में इस पक्षपात पूर्ण कार्य से व्यापक रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मंहगाई, बेकारी, भ्रष्टाचार और अपराधों की बाढ़ आई है, महिलाएं, दलित, पिछड़े और वंचितों के साथ अन्याय बढ़ गया है।समाज में गैरबराबरी को लेकर असुरक्षा का माहौल बना दिया गया है। सरकारी तंत्र पूरी तरह से हावी है। नौकरशाही मनमानी ने जनता को खौफजदा कर दिया है। प्रदेश में विकास के नाम पर लूट मची हुई है।समाज के सभी वर्गों में अकुलाहट है।

सपा नेता ने कहा कि अयोध्या के अनियोजित विकास ने जनता की जमीनों की लूट किया है और उन्हें बेघर और बेरोज़गारी दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ही अयोध्या को विश्व आध्यात्मिक और पर्यटन नगरी बनाने में सक्षम है। उन्होंने एयरपोर्ट की जगह कालोनियों का विकास करना चाहिए था।आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विकास विरोधी गैर समझदारी पूर्ण फैसला लिया गया है। इस फैसले से भविष्य में शहर के विकास को रौंदा गया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर नियोजित विकास संभव है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya