मवई। परिषदीय स्कूलों में अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते हैं परंतु अध्यापक द्वारा छात्रों को मजदूर बनाकर एमडीएम का राशन ढूलवाया जा रहा है ।नौनिहाल साइकिल से 2 किलोमीटर दूर एमडीएम का राशन ढोने को मजबूर है।दरअसल शनिवार को मवई शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नैयामऊ के बच्चों का साइकिल से एमडीएम का राशन ढोते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया है।वायरल वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि चार बच्चे सड़क पर दो साइकिलो से एमडीएम का राशन लाद कर जा रहे है।यही नही वीडियो बनाने वाले शख्श ने बच्चो का नाम भी पूछा है।वायरल वीडियो को देखकर शिक्षा विभाग के लिए यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया है कि अभिभावक अपने बच्चो को पढ़ने के लिए विद्यालय भेजता है।लेकिन अध्यापक द्वारा दो किलोमीटर दूर सैदपुर गांव भेजकर एमडीएम का राशन मंगाया जाता है।ऐसे में बच्चो के साथ कोई अनहोनी हो जाये तो कौन जिम्मेदार होगा।इस बाबत बियो मवई अरुण वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है ।मामले की जांच की जा रही है।
119
previous post