अयोध्या। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत दोपहिया वाहन शक्तिपरी की 02 मोटर साइकिलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत महिला आरक्षियों द्वारा संचालित किए जाने वाले दोपहिया वाहन शक्तिपरी की 02 मोटर साइकिलों को वेद प्रकाश गुप्ता विधायक अयोध्या सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर निपुण अग्रवाल के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया जो शहर में भ्रमण से लेकर शहर क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित सूचनाओं, स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय स्कूल के आसपास खड़े शोहदों पर नजर रखने, सांयकाल के समय भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर एवं त्योहारों पर लड़कियों और महिलाओं के साथ होने वाली छींटाकशी से संबंधित सूचनाओं पर त्वरित आकस्मिक सहायता उपलब्ध कराने में सहायक होगीं। महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय द्वारा भी दोपहिया वाहनों से समय.समय पर पेट्रोलिंग किया जाएगा। ’इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ,पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, टीएसआई एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
103
previous post