in

गांव-गांव पहुंचने की विहिप की तैयारी, रामनगरी पहुंचने लगे पदाधिकारी

-अयोध्या में 24 फरवरी से मंथन करेंगे विहिप प्रन्यासी मंडल के पदाधिकारी

अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय प्रन्यासी मंडल और केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक शनिवार 24 से 28 फरवरी तक कारसेवकपुरम् में होगी। बैठक स्थल की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार से ही विहिप के शीर्ष पदाधिकारी पहुंचने लगे हैं। अयोध्या धाम जिनके निवास भोजन आदि की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत देश भर से लगातार आ रहे श्रीराम भक्तों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ट्रस्ट के आह्वान और विश्व हिन्दू परिषद के संयोजन में चल रहे अभियान को व्यापक गति दी गयी है। विहिप हर राज्य के राम भक्तों को रामलला के दर्शन कराकर गांव गांव को संगठनात्मक रूप से जोड़कर अपने को मजबूत कर रही है।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान विहिप की अखिल भारती बैठक एकाद बार तो हुई, लेकिन अखिल भारतीय प्रन्यासी मंडल की बैठक अब पहली बार 24 फरवरी से होने जा रही है। कारसेवकपुरम् में होने वाली इस बैठक की समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि लगभग 400 प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था वाटर एंव एयर प्रूफ पंडाल में की गयी है।भोजन और निवास की व्यवस्था भी हो चुकी है।

विहिप संरक्षक दिनेशचंद्र, अध्यक्ष डाक्टर आर एन सिंह, कार्याध्यक्ष एडवोकेट अलोक कुमार, उपाध्यक्ष चम्पत राय, धर्मनारायण शर्मा, जीवेश्वर मिश्र, मीनाताई भट्ट, मीनाक्षी पिश्वे, संगठन महामंत्री विनायक राव देश पांडेय, महामंत्री मिलिंद परांडे, सयुंक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा, डाक्टर सुरेंद्र जैन, स्तानु मलयम्, स्वामी विज्ञानानंद सहित राजेंद्र सिंह, अम्बरीष सिंह, हरीशंकर, प्रज्ञा महाला, सरोज सोनी, विजय शंकर तिवारी, क्षेत्र संगठन मंत्री, गजेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, सोहन सोलंकी जैसे विहिप के शीर्ष पदाधिकारी अयोध्या पहुंच चुके हैं।

बैठक को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कारसेवकपुरम् के मुख्य द्वार पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्थ की है।, यही नही विहिप ने अपने युवा अनुसांगिक संगठन बजरंग दल के सदस्यों को भी द्वार पर अलग से तैनात कर रखा है,जो आने वाले लोगों से पूछताछ करने के उपरांत ही अंदर प्रवेश करा रहे हैं।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव : भाजपा के मंत्रियों ने बैठक कर किया मंथन

What do you think?

Written by Next Khabar Team

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर के भवनों की मरम्मत का किया निरीक्षण

कृषि विवि गेट के सामने दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक व खलासी भेजे गये जिला अस्पताल