हाईवे पर गाड़ियों से करते थे चोरी, पांच गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

–एसपी ग्रामीण ने अंतरजनपदीय गिरोह का किया पर्दाफाश

अयोध्या। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर ट्रकों से डीजल व अन्य सामान चुराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हाईवे पर पकड़े आरोपियों से 31 गत्तों में कुल 1488 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (268 लीटर) व 160 लीटर डीजल, दो तमंचा व एक इनोवा कार बरामद हुई है। पांचों आरोपी बाराबंकी, अमेठी व बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देशन में आपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान, आगामी विधानसभा के चुनाव के दृष्टिगत व हाइवे पर लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर व क्षेत्राधिकारी रूदौली व थानाध्यक्ष पटरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।शुक्रवार को सूचना मिली की अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर गाड़ियों से डीजल व अन्य सामान चोरी करने वाले गैंग के पांच अरोपी आ रहे हैं।

मुश्तैदी दिखाते हुए पुलिस टीम ने कुशहरी जंगल रानीमऊ के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 31 गत्तों में कुल 1488 ट्रेटा पैक 8 पीएम कम्पनी की कुल 267.840 लीटर अंग्रेजी शराब, चार प्लास्टिक के गैलन में कुल 160 लीटर डीजल, दो तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयोग की जाने वाली एक इनोवा कार यूपी 32 सीके 3147 बरामद कर ली। थाना स्थानीय पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

आरोपियों की पहचान आदित्य सिंह निवासी ग्राम पूरे वैश्य थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी, गौरव उर्फ अमित दुबे निवासी ग्राम खरगीपुर करुथनी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, अभय प्रताप सिंह निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी, मुरारी सिंह उर्फ अनुज प्रताप सिंह निवासी ग्राम नगरा पूरे बदली थाना छावनी जनपद बस्ती, सूरज सिंह निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़े  महिला सशक्तीकरण को लेकर निकला पैदल मार्च


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पटरंगा थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, चौकी प्रारी हाईवे उ.नि. जितेन्द्र यादव, उ.नि. हरिवंश यादव उ.नि. अरुण कुमार सिंह, उ.नि. कमलेश कुमार सरोज व सिपाही मनीष तिवारी, रामकिशुन यादव, आशीष कुमार यादव, अशोक बघेल, मनीष अली, रामाश्रय यादव अभिषेक कुमार शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya