हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विद्यालय में पूरे दिन विभिन्न प्रकार की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन


अयोध्या। गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में बाल दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पूरे दिन विभिन्न प्रकार की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने कहा कि विश्व के विभिन्न देशों में अलग-अलग तिथियों पर बाल दिवस मनाया जाता है, लेकिन भारत में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति विशेष प्रेम और स्नेह के सम्मान में उनके जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास में ही राष्ट्र की उज्ज्वल प्रगति निहित है।

वे बच्चों के अधिकारों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाल बचपन के प्रबल समर्थक थे। उनका सपना था कि प्रत्येक बच्चे को बिना किसी भेदभाव के शिक्षा और विकास के समान अवसर प्राप्त हों। प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति अगाध प्रेम और स्नेह उनके व्यक्तित्व की ऐसी विशेषता थी, जिसके कारण बच्चे उन्हें प्यार से श्चाचा नेहरूश् कहकर पुकारते थे। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने के लिए शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी विकास को विशेष महत्व दिया। उनके कार्यकाल में आईआईटी, एम्स और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। उनका मानना था कि देश का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा, पोषण और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

इसे भी पढ़े  कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को विधायक ने वितरित किए पांच-पांच लाख के चेक

उन्होंने आगे कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें बच्चों के अधिकारों, उनकी खुशियों, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराता है। बच्चों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है।

इस दौरान कबड्डी , लेमन रेस, मैजिकल चेयर, बॉटल रेस, बाल रेस, बुक रेस, रोप रेस , टैग वार, वॉलीबॉल आदि विधाओं में शामिल बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। पूरा कार्यक्रम प्रभा शंकर शुक्ल, आर डी पाण्डेय, सुधा पाण्डेय, मोहनीश गुप्ता, सरस्वती तिवारी, रितिका मिश्रा,आलोक, अभिषेक मिश्रा और शशांक आदि के मार्ग दर्शन में संपन्न हुआ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya