चेतनारायण सिंह एवं सुनील कृष्ण गौतम की पुनर्नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने दोनों अध्यक्षों का किया सम्मान, कहा-संगठन को मजबूत करने के प्रयासों का मिला प्रतिफल
अयोध्या।चेतनारायण सिंह को पुनः जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा सुनील कृष्ण गौतम को पुनः महानगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। दोनों नेताओं की पुनर्नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी संगठनात्मक क्षमता, निष्ठा और समर्पण का सम्मान बताया।

इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री के आवास पर पहुंचे, जहां डॉ. निर्मल खत्री ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं, कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता की अगुवाई में मिठाई बांटकर और केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया तथा केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय की सराहना की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों से न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दोनों अध्यक्षों ने निरंतर मेहनत की है। उनके इसी समर्पण और संगठनात्मक कार्यों के प्रतिफल स्वरूप केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चेतनारायण सिंह एवं सुनील कृष्णा गौतम की पुनर्नियुक्ति से जिला एवं महानगर में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल एवं नेतृत्व के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा।

डॉ. खत्री ने उम्मीद जताई कि दोनों अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार करेंगे, अधिक से अधिक युवाओं एवं नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ेंगे तथा बूथ और न्याय पंचायत स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इसे भी पढ़े  हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता, हरजीत सिंह सलूजा, उमेश उपाध्याय, भीम शुक्ला, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, डॉ. विनोद गुप्ता, अशोक कुमार राय, विजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, राजकुमार सोनी, विवेक प्रताप शर्मा, विजय यादव एवं चंचल सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों अध्यक्षों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी नई ऊर्जा और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya