तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-घर से 100 मीटर दूर स्थित तालाब में नहाने गई थी दो बहने


अयोध्या। थाना खण्डासा क्षेत्र अंतर्गत डूंड़ी अमानीगंज गांव में शुक्रवार को दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ळें प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी बब्लू रैदास की पुत्रियां नैनी (5 वर्ष) और सुनैनी (8 वर्ष) दोपहर करीब 12 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित पांडे तारा तालाब में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

बताया गया कि बड़ी बहन ने बचाने के लिए शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद एक युवक तुरंत तालाब में कूद पड़ा। किसी तरह दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया। तब तक गांव के काफी लोग भी मौके पर पहुंच चुके थे। अचेत अवस्था में दोनों बच्चियों को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डासा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

गांव में मातम पसरा हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक खण्डासा सुरेंद्र कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक चंद्रभानु पासवान भी गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़े  निषादराज प्रतिमा के नीचे शौचालय बोर्ड पर सियासत तेज

विधायक ने कहा कि तहसील प्रशासन के माध्यम से जो भी अनुमन्य आर्थिक सहायता होगी, उसे जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार बब्लू रैदास मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। इस हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

राम मंदिर दर्शन को आए दंपत्ति की मासूम बच्ची से दुष्कर्म में रिपोर्ट, लोगों ने आरोपी को पकड़ जीआरपी को सौंपा

अयोध्या। रामलला का दर्शन पूजन करने अयोध्या धाम आए एक दंपत्ति की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोपी को पकड़ जीआरपी के हवाले किया है। प्रकरण में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कराई है और पीड़ित बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया है।

बताया गया कि दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालु दंपत्ति घर वापस जाने के लिए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर सो गया था। इसी दौरान एक युवक उनकी पांच वर्षीय बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और उसके होंठ व नाक पर दांत से काटकर घायल कर दिया।

चीख पुकार पर आसपास के लोग दौड़े और परिजनों की मदद से युवक को पकड़ लिया तथा उसको राजकीय रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।  जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी की पहचान राजस्थान के बारा जिले के कुड़ी मोटपुर निवासी प्रीतम के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसको बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में आधुनिक आतिथ्य का बेहतरीन उदाहरण बनेगा विशिष्ट अतिथि गृह

जहां समिति ने बच्ची की काउंसलिंग की है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि पीड़ित परिवार की मदद के लिए समिति की ओर से एक सहायक की नियुक्ति की गई है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya