जिला कारागार से फरार बंदी नौ माह बाद दिल्ली से गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नौ माह पूर्व अयोध्या जिला कारागार से फरार बंदी शेर अली उर्फ शेरू को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड पर जनपद लाए जाने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण करवा दर्ज मुकदमें में चालान किया है। उसके साथ फरार दूसरे बंदी गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरि की तलाश जारी है।

28 जनवरी की रात विशेष सुरक्षा बैरक में बंद शेर अली और अमेठी निवासी गोलू अग्रहरि जिला कारागार से फरार हो गए थे। अगले दिन सुबह नियमित गिनती के दौरान मामले की जानकारी के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। प्रकरण में जेलर समेत 11 को निलंबित किया गया था और दोनों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।एसएसपी ने फरार बंदियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था।

करीब नौ महीने से फरार चल रहे सुल्तानपुर जिले के करौदी कला थाना क्षेत्र के अमरेमऊ गांव निवासी 35 वर्षीय शेर अली को यूपी एसटीएफ ने दिल्ली में गिरफ्तार किया है। वहां से ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर एसटीएफ उसे जनपद लेकर आई और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस और एसटीएफ दूसरे फरार बंदी अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र निवासी गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरि की तलाश में जुट गई है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya