अयोध्या। जनपद पुलिस में मंगलवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर एलआईयू समेत नौ उपनिरीक्षक सेवानिवृत्ति हो गए। सभी को पुलिस विभाग की ओर से समारोहपूर्वक विदाई दी गई।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदा किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त सभी कर्मियों और अधिकारियों के विभागीय योगदान की प्रशंसा की। साथ ही सभी के उत्तम स्वास्थ, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की। प्रतिसार निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि विभाग से नागरिक पुलिस के उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह,कैलाश सिंह, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, अरूण कुमार द्विवेदी, कमलेश्वर प्रसाद, हीरालाल, सन्तराम वर्मा,एलआईयू के विद्याधर त्रिपाठी सेवानिवृत्त हुए हैं।
साथ ही मुख्य आरक्षी चालक प्रमोद नरायण पाण्डेय,अग्निशमन विभाग के फायरमैन अनुपम सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मी अंगद राम,लालजी, रामबक्स यादव, रामयज्ञ व शमीमा बानो रिटायर हुई हैं।