गांजा तस्करी में दो 2 गिरफ्तार,74 किलो गांजा बरामद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिले की मवई थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में दो लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 74 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान किया है।

जिला पुलिस ने बताया कि चौकी प्रभारी रामदासनगर (मवई) उपनिरीक्षक आयुष यादव, उपनिरीक्षक शिवम सिंह की पुलिस टीम ने लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवई चौराहा ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन पर घेराबंदी कर एक हुंडई वरना कार से 74 किलो 645 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मौके से दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए लोगों ने अपना नाम पता कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला अस्तबल यहियागंज, थाना चौक, लखनऊ और अरविन्द कुमार वर्मा निवासी ग्राम बूड़नपुर मोतीघारपुर, थाना बसखारी, अम्बेडकर नगर बताया है। पूछताछ में इन लोगों ने ओडिशा से गांजा लाने की बात कही है और  वरना कार से लखनऊ की ओर जा रहे थे। तस्करी के लिए इन्होंने कार की सीटों के नीचे सीक्रेट बॉक्स बनाया हुआ था। यह लोग ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा लाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

पुलिस कस्टडी से फरार हुए कोचिंग टीचर को रिकाबगंज पुलिस ने पकड़ा

अयोध्या। तारून थाना क्षेत्र से कोचिंग टीचर रोहित द्वारा नाबालिक स्टूडेंट को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप मैं पुलिस द्वारा नाबालिक छात्रा को बरामद कर अभियुक्त कोचिंग टीचर रोहित को भी गिरफ्तार आज रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जिला कारागार ले जाते समय पुलिस लाइन में अभियुक्त का थम स लगवाने ले गई पुलिस लघु शंकर की बात कहते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया फरार होने की सूचना वायरलेस सेट से समस्त चौकी एवं थाने को दी गई फोटो समेत वही तत्परता दिखाते हुए रकाबगंज चौकी इंचार्ज चंद्र मोहन शुक्ला अपने हमराही राघवेंद्र के साथ अभियुक्त की तलाश जोरों पर शुरू कर दी रिकाबगंज चौकी इंचार्ज चंद्र मोहन शुक्ला की सक्रियता के चलते पुलिस को चकमा देकर फरार हुए अभियुक्त रोहित को जनाना अस्पताल कसाब बड़े रोड से थोड़ी ही देर में पकड़ लिया पकड़े जाने की सूचना पर तरुण थाना इंस्पेक्टर एवं बीकापुर क्षेत्राधिकारी को सौंप दिया जहां एक तरफ पुलिस की लापरवाही नजर आई वहीं रिकाबगंज चौकी इंचार्ज की सक्रियता काम आई।

इसे भी पढ़े  प्रतिभाओं को मिला अवसर, युवाओं के सपनों को मिली नई राह

तीन दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र से तीन दिनों से लापता युवक का शव रविवार को नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।   मृतक की पहचान थाना पूराकलंदर क्षेत्र के बिरौली कलपी का पुरवा निवासी सूर्य नारायण के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सूर्य नारायण पिछले तीन दिनों से लापता थे।

काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग न मिलने पर परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी। थाना क्षेत्र के ही किशुन दासपुर के पास से गुजर रही नहर में स्थानीय लोगों ने एक शव उतराता हुआ देखा और सूचना पुलिस को दी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया तो मृतक की  की शिनाख्त लापता सूर्य नारायण के रूप में हुई। पूराकलंदर पुलिस का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya