झंडहवा बाबा मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, जांच में जुटी पुलिस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में चोरों ने एक प्राचीन मंदिर से बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां पार कर दी। मंदिर से राम परिवार सहित लड्डू गोपाल की प्रतिमा गायब मिली है। मामले की जानकारी के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बताया गया कि रौनाही थाना के सत्ती चौरा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित देवराकोट और रहीमपुर के बीच घने जंगल में झंडहवा बाबा का पुराना मंदिर है। शनिवार की रात चोरों ने मंदिर में स्थापित सदियों पुरानी बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां पार कर दीं। चोर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न,माता सीता और लड्डू गोपाल की मूर्तियां ले गये हैं।

रविवार सुबह पुजारी और स्थानीय लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो मामले की जानकारी हुई। घटना की खबर फैली तो मौके पर ग्रामीणों का हुजूम जुट गया। सीओ सदर समेत इलाकाई पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू की है। फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन कराया है। पुलिस का कहना है कि मंदिर और आसपास के रास्तों की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों की पहचान कर मूर्तियों को बरामद कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े  नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर दिखा उत्साह, लोहिया भवन में हुआ अभिनंदन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya