टोल प्लाजा के पास युवक पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार, तीन फरार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-घटना में प्रयुक्त थार गाडी व तीन मोबाइल बरामद

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ0 गौरव ग्रोवर य द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रौनाही पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 358/2026 धारा 109(1)/140(1)/191(2)/191(3)/351(3)/352/3(5)/62 बीएनएस थाना रौनाही से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त .आदर्श सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी मधवापुर पो0 होड़राकुंवर थाना हरैया जनपद बस्ती हाल पता छावनी बाजार थाना छावनी जनपद बस्ती दीपेश तिवारी पुत्र परमानन्द तिवारी निवासी मगर गांहा थाना गुल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर हाल पता पुराना डाकखाना सिविल लाइन थाना कोतवाली जिला बस्ती को थाना रौनाही क्षेत्रान्तर्गत नउवा कुआ रोड खिरौनी मोड से गिरफ्तार किया गया। मौके से तीन व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है । वांछित अभियुक्तो को शीघ्र गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी ।

पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को थाना रौनाही क्षेत्रांतर्गत तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास रात्रि 2.15 बजे अज्ञात थार सवार युवको के द्वारा टोल बैरियर को तोडकर भागने, टोलकर्मियो से वाद विवाद करने तथा फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई । सूचना प्राप्त होने पर थाना रौनाही पुलिस टीम मौके पर पहुची, तो ज्ञात हुआ कि 07 – 08 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा तहसीनपुर टोल प्लाजा कर्मियो से वाद विवाद होने पर वादी मुकदमा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती खीच कर काली रंग की थार गाड़ी मे बैठाने का प्रयास करने तथा जान से मारने की नीयत से उसपर फायर किया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना रौनाही पर अभियोग पंजीकृत करते हुये अभियुक्त गण की तलाश की गयी।

इसे भी पढ़े  कर्तव्यबोध का संकल्प और पंचतत्व की प्रेरणा है रक्षासूत्रबंधन

आपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरो / इलेक्ट्रानिक उपकरणो की मदद एवं मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त आदर्श सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी मधवापुर पो0 होड़राकुंवर थाना हरैया जनपद बस्ती हाल पता छावनी बाजार थाना छावनी जनपद बस्ती व दीपेश तिवारी पुत्र परमानन्द तिवारी निवासी मगर गांहा थाना गुल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर हाल पता पुराना डाकखाना सिविल लाइन थाना कोतवाली जिला बस्ती को घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की काली रंग की थार गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया।

वहीं फरार तीन अभियुक्तों में राजा सिंह उर्फ अखण्ड प्रताप सिंह पुत्र नागेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ दीनू सिंह निवासी धिरौली बाबू थाना छावनी जनपद बस्ती, करन सिंह उर्फ शौर्य प्रताप सिंह पुत्र पिन्टू सिंह निवासी नेश्वर पट्टी शंकरपुर थाना छावनी बस्ती व श्याम सिंह उर्फ स्वपनिल सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी बेलाड़ी थाना सदर जनपद बस्ती शामिल है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक बिना नम्बर प्लेट की काली रंग थार गाड़ी व तीन अदद मोबाइल फोन बरामद किया है। अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में रतन कुमार शर्मा थानाध्यक्ष थाना रौनाही, उ0नि0 कमल सिंह, उ0नि0 अंकुर चौबे, का0 हेमन्त यादव, का0 भारत कुमार, का0 कुलदीप सिंह शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya