प्रधानमंत्री मोदी को भोजन कराने वाली मीरा मांझी के घर पहुंचे पवन पाण्डेय, सुना दर्द

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-परिवार बैंक का कर्ज चुकाने में असमर्थ , दी पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद

अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने अयोध्या राजघाट निवासी मीरा मांझी के आवास (जहां पर 2023 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच कर उनके यहां भोजन करके बड़ी-बड़ी बातें किए थे) पर पहुंच कर उनके परिवार का हाल-चाल लिया तथा उनकी आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। आज वह परिवार बैंक के कर्ज में डूबे होने एवं भुखमरी के कगार पर होने के कारण उनके आवास पहुंचकर परिवार को रु 50000 की आर्थिक मदद देते हुए कहा देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने जिस घर में चाय पी और उस समय बड़े-बड़े दावे किए, मीडिया में खूब प्रचार किया गया कि मीरा मांझी की किस्मत बदल गई है जीवन में खुशहाली आएगी और परिवार तरक्की के रास्ते पर बढ़ेगा लेकिन आज जमीनी हकीकत उन तमाम दावो से बिल्कुल अलग हटकर है मीरा मांझी का परिवार कर्ज के बोझ मे दबा हुआ है।

कारोबार नहीं चल रहा है इनका परिवार बैंक का कर्ज चुकाने में असमर्थ है और आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है की परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिस परिवार को सरकारी अधिकारियों द्वारा सरकारी सहायता और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाने थे उसे कर्ज के बोझ मे छोड़ दिया गया उन्होंने कहा यह सरकार जमिनी हकीकत के बीच का अंतर उजागर करता है जो की बेहद चिंताजनक है जिस परिवार में खुशहाली और तरक्की की चर्चा पूरे देश में हुई थी आज वही परिवार अपनी आजीविका चलाने के लिए संघर्ष कर रहा है उन्होंने कहा किसी गरीब के घर प्रधानमंत्री का पहुंच जाना और मीडिया में उसकी तस्वीर दिखा देना क्या विकास है उस परिवार के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना भी शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर एडीजी जोन, मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

प्रवक्ता राकेश यादव  ने बताया आज उन्होंने अपने समाजवादी साथियों के साथ मीरा मांझी के आवास पहुंचकर उनके परिवार की समस्याओं को जाना और आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए परिवार को भरोसा दिलाया कि उनके हर दुख सुख में मजबूती के साथ खड़े रहेंगे एवं आने वाले समय में परिवार के सभी समस्याओं का हर संभव प्रयास करेंगे एवं खिलेश यादव की सरकार बनने पर इस परिवार को आर्थिक तंगी से बाहर निकाल कर तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाएंगे गरीबों की तकदीर बड़े-बड़े प्रचार और खोखले दावे से नहीं बल्कि वास्तविक सहायता और धरातल पर किए गए कार्यों से बदलती है कि मौके पर महानगर उपाध्यक्ष चौधरी श्री चंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, रियाज अहमद, राजू यादव, मोहित यादव युवराज यादव,सत्येंद्र मिश्रा, नीरज मांझी, सूरज मांझी, मनजीत मांझी, अमरजीत, राजू मांझी पार्टी के पदाधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya