-अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा
अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना रौनाही क्षेत्र के मुबारकगंज के पास बृहस्पतिवार को ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच हुई भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया गया कि स्कॉर्पियो लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही थी। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।