भारत छोड़ो आंदोलन के क्रांतिकारियों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सैन्य शहीद स्मृतिका पर अर्पित की गयी पुष्पांजलि

फैजाबाद। शहीद स्मारक सेवा समिति के तत्वावद्यान में अंग्रजों भारत छोड़ो आन्दोलन शुरू था। पूरे देश के क्रांतिकारियों ने एक साथ अंग्रेजों भारत छोड़ो के तहत देश को अंग्रजों से मुक्त कराने का बेड़ा उठाया। इन क्रांतिकारियों की स्मृति मे अमर जवान मंगल पाण्डेय चैक स्थिित सैन्य शहीद स्मृतिका पर पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजन हुआ जिसमे सर्वप्रथम प्रकाश कुमार गुप्ता प्रदेश उपाध्क्ष उ0प्र0 व्यापार मण्डल कैप्टन आर0वी0 पाण्डेय व अशोक कुमार सिंह एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ फैजाबाद मे कार्यक्रम अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह के साथ श्राद्धांजलि दिया। साथ ही सीमा पर आतंकी हमले मे मेजर सहित चार जवान को भी श्राद्धांजलि अर्पित किया कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश सिंह नाहर ने किया सुबेदार इत्काद हुसैन व आनन्द अग्रहरि ने सुवागत किया तथा कवीन्द्र सहनी धन्यवाद ज्ञापित किया।
ज्ञातब हो कि अंग्रेजो के विरूद्ध 1857 क्रांति के बाद 1942 मे महात्मा गांधी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो शुरू किया। उसके बाद पूरे देश मे अंग्रेजो के विरूद्ध आन्दोलन छेड़ दिया जिससे अंग्रेज भारत छोड़ने पर मजबूर हो गये और देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया देश इन क्रांति कारियों को सलाम करता है। प्रमुख रूप से कार्यक्रम मे श्राद्धांजलि देने वालो मे प्रकाश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, सरदार मंजीत सिंह, आनन्द अग्रहरि, कैप्टन आर0वी0 पाण्डेय, सुबेदार इत्काद हुसैन, हवलदार जय मंगल सिंह, न0 सबूदार दलजीत सिंह, सचिन सरीन, मोहम्मद उसमान, कवीन्द्र सहनी और अरून मिश्रा, प्रखर रस्तोगी, अजहर हुसैन, व अशोक कनौजिया , अभय सिंह सामिल रहें।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya