राम की पैड़ी के 56 घाटों पर दीप बिछाने का महाअभियान शुरू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-निर्धारित घाटों पर उत्साह के साथ जुटे हजारों स्वयंसेवक

अयोध्या । दीपोत्सव 2026 के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर से बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों का समूह बसों के माध्यम से राम की पैड़ी पहुंचा। राम की पैड़ी पहुंचते ही स्वयंसेवकों ने अपने-अपने निर्धारित घाटों पर मोर्चा संभाल लिया और पूरी स्फूर्ति, निष्ठा एवं अनुशासन के साथ दीप बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

इस वर्ष दीपोत्सव को और अधिक भव्यता प्रदान करने तथा नया कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से सभी 56 घाटों पर कुल 30 लाख दीप बिछाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वृहद लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति के लिए विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ स्थानीय संबद्ध महाविद्यालयों एवं इंटरमीडिएट कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को भी स्वयंसेवकों के रूप में बड़ी संख्या में लगाया गया है। सभी 56 घाटों पर दीपों की श्रृंखला को सजाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव 2026 की सहभागिता में विश्वविद्यालय परिसर, संबद्ध महाविद्यालयों एवं स्थानीय इंटरमीडिएट कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

विश्वविद्यालय परिसर से आरक्षित बसों द्वारा स्वयंसेवकों का राम की पैड़ी तक सुगम आवागमन के लिए लगाया गया है। सभी स्वयंसेवकों को निर्धारित घाट पर रहने का निर्देश भी जारी किया गया है। घाटों पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में अपूर्व उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। घाट समन्वयकों एवं प्रभारियों के दिशा-निर्देशन में स्वयंसेवक निर्धारित ब्लॉक और कतारों में दीपों को सुव्यवस्थित ढंग से सजा रहे हैं, ताकि मुख्य आयोजन के दिन तेल बाती एवं प्रज्वलन का कार्य सुगमता से संपन्न हो सके। कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार घाटों का भ्रमण कर कार्यों की प्रगति की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है।

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

दीपोत्सव से पहले अयोध्या की सड़कों की पेंटिंग पूरी कराने के निर्देश

अयोध्या। दीपोत्सव के आयोजन से पूर्व अयोध्या की सड़कों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए महानगर क्षेत्र में सभी सड़क पेंटिंग का कार्य दीपोत्सव से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश वर्मा और अधिशासी अभियंता एसबी सिंह मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि दीपोत्सव के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या पहुंचेंगे। ऐसे में शहर की सड़कों की बेहतर स्थिति और यातायात से जुड़ी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना आवश्यक है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अयोध्या की प्रमुख सड़कों पर पेंटिंग का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जाए। इसमें सड़क की सफेद पट्टी, डिवाइडर मार्किंग और अन्य आवश्यक रोड मार्किंग के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि दीपोत्सव के दौरान आवागमन सुगम और सुरक्षित रहे। विधायक ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या की वैश्विक पहचान से जुड़ा आयोजन है। इसकी तैयारियों में सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से सभी जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya