-पूर्व मंत्री रवींद्र नाथ तिवारी समाजवादी समाज निर्माण के लिए किया आजीवन संघर्ष किया: अशोक श्रीवास्तव
अयोध्या। समाजवादी पुरोधा पूर्व मंत्री रवींद्र नाथ तिवारी ने आचार्य नरेन्द्र देव जय प्रकाश नारायण की एवं डॉक्टर लोहिया के पद चिन्हों पर चलते हुए समाजवादी समाज निर्माण के लिए आजीवन संघर्ष किया। उक्त विचार समाजवादी विचार मंच व समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय तिवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर कैंप कार्यालय में बल्ला हाथा पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय तिवारी ने कभी भी समाजवादी विचारों से समझौता नहीं किया और अपने कुछ साथियों को लेकर निर्भीकता के साथ समाज में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ संघर्ष किया संघर्ष के बल पर ही उन्होंने राजनीति में अपना अलग स्थान बनाया उनके समाजवादी संघर्ष को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान राजनैतिक आराजकता के वातावरण में तिवारी जी से प्रेरणा लेकर ही आगे बढ़ा जा सकता है वर्तमान समय में देश ही नहीं पूरा विश्व में चौतरफ़ा संकट गहराता जा रहा है
संप्रभुता क्षेत्रीय अखंडता एवं स्वतंत्रता आत्म सम्मान लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों का हनन किया जा रहा है उदारीकरण के दौर में वैश्विक अराजकता एवं समाज में विनाशकारी विभाजनकारी शक्तियाँ बढ़ती जा रही हैं अमेरिका -इज़राइल ईरान का संघर्ष विस्तार इसका ज्वलंत प्रमाण है जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है मानवता पर आए इस संकट पर भारत को अपनी भूमिका युद्ध रोकने एवं शांति स्थापित करने की पहल करने की आवश्यकता है।
संगोष्ठी में कहा गया की जंतर मंतर पर युवाओं एवं छात्रों को धरना प्रदर्शन स्वागतः योग्य है शिक्षा एवं रोज़गार के मुद्दे पर युवाओं की एक जुट होना भविष्य की राज नीति को शुभ संकेत है सभी राजनीतिक दलों को युवाओं के आंदोलन के समर्थन एवं मार्गदर्शन करना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह ने कहा कि यह उनका सौभाग्य रहा की तिवारी के सानिध्य में रहने अवसर मिला कार्यक्रम मे अजय रानी शर्मा, प्रदेश सचिव राज नारायण सिंह, आरती गुप्ता गौरव मीना सेन आदि ने अपने विचार रखते हुए तिवारी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया कार्यक्रम से पूर्व सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण किया।