वृक्ष धरती मां के आभूषण ‘लोगो’ का अनावरण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पर्यावरण दिवस पर अवध विवि के महाविद्यालयों में 11 लाख पौधरोपण का संकल्प

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर एवं नवीन परिसर सहित 5 जून, 2019 को विश्व पर्यावरण दिवस पर विश्वविद्यालय ग्रीन समिति ने अयोध्या जनपद के महाविद्यालयों में 11 लाख सघन वृक्षारोपण का संकल्प लिया है। इस सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ वृक्ष धरती माॅ के आभूषण का लोगो प्रौढ़ सतत एवं प्रसार शिक्षा विभाग में अनावरण विश्वविद्यालय की माली चंचल शर्मा द्वारा किया गया। यह लोगो प्रौढ़ सतत एवं प्रसार शिक्षा विभाग की शिक्षिका श्रिया श्रीवास्तव एवं छात्रा शिल्पा, अंकिता एवं प्रीति द्वारा तैयार किया गया है।
ग्रीन समिति के सदस्य कार्यपरिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो0 अनुप कुमार, डाॅ0 सुरेन्द्र कुमार, डाॅ0 विनोद कुमार चैधरी, जनसम्पर्क अधिकारी आशीष मिश्र ने सघन वृक्षारोपण का संयुक्त संकल्प लिया है। पर्यावरण की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए ग्रीन समिति ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इस अवसर पर डाॅ0 सुन्दर लाल त्रिपाठी, शालिनी पाण्डेय, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डाॅ0 आर0एन0 पाण्डेय, डाॅ0 अनिल विश्वा सहित कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थित रही।

इसे भी पढ़े  तेज रफ्तार टाटा सफारी ने बालक को रौंदा, दर्दनाक मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya