एक साथ तीन अजगर निकलने से हड़कंप 

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-सर्पमित्र बंधु राज मिश्रा एवं राजू मिश्रा ने किया रेस्क्यू

मिल्कीपुर-अयोध्या। थाना इनायतनगर के ग्राम पंचायत करमडांडा मजरे बच्चन तिवारी का पुरवा के पश्चिमी छोर पर स्थित जंगल झाड़ियों में एक साथ तीन अजगर निकलने से हड़कंप मच गया।जंगल में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने सबसे पहले अजगर को दिखा फिर इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना दिया। इसके बाद वन विभाग ने खिहारन निवासी सर्प मित्र सगे भाई राज मिश्रा एवं राजू मिश्रा को मौके पर बुलाकर तीनों अजगर का रेस्क्यू किया।दोनों भाइयों ने सुरक्षित अजगर को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया। बाद में वनकर्मी इंद्रजीत सिंह ने तीनों अजगर को सुरक्षित ले जाकर गोमती नदी में छोड़ दिया।

इसे भी पढ़े  किशोरावास्था में शुरु होती है दो तिहाई तम्बाकू की लत : डॉ. आलोक मनदर्शन

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya