युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त भारत : डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कृषि विवि में एनसीसी कैडेटों व छात्र-छात्राओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

अयोध्या।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने एनसीसी कैडेटों एवं छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा भविष्य में नशा मुक्त समाज की परिकल्पना का सपना साकार करने का आह्वान किया।

कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। यदि युवा नशे से दूर रहकर अनुशासन, शिक्षा और सकारात्मक सोच को अपनाएं, तो न केवल उनका भविष्य उज्ज्वल होगा, बल्कि समाज और राष्ट्र भी सशक्त बनेगा।प्रत्येक छात्र का दायित्व है कि वह स्वयं जागरूक बने और अपने आसपास के लोगों को भी नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करे।

जनभागीदारी से ही नशा मुक्त भारत का लक्ष्य साकार हो सकता है। कुलपति ने सभी को शपथ दिलाया कि आप न केवल स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, पड़ोसियों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने सभी से अपने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करने का संकल्प भी दिलाया।

शपथ ग्रहण से पहले एनसीसी कैडेटों एवं छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकाली। यह कार्यक्रम विवि के नोडल अधिकारी डा. डी.नियोगी व एन.ओ डा. नवीन कुमार सिंह के संयोजन में हुआ।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya