युवक ने नहर में लगाई छलांग पुलिस तलाश में जुटी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
सोहावल-फैजाबाद। रौनाही थाना क्षेत्र के सुचित्तागंज बाजार के निकट पाठक के पुरवा के पास शारदा सहायक नहर में युवक ने छलाँग लगा दिया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया।मौके पर पहुँची पुलिस तलाश में जुटी समाचार प्रेषण तक पता नही चल सका।
        रविवार को दोपहर कटरौली मजरे पाठक पुरवा निवासी राजेन्द्र 40पुत्र सुन्दर ने भरी नहर में छलाँग लगा दिया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और लोगों के मना करने पर नही माना और नहाने की नीयत से नहर में कूद गया है।नहर में कूदने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया सूचना पाकर मौके पर पहुँची रौनाही पुलिस तलाश में जुटी है पूछे जाने पर एस आई राजेन्द्र यादव ने बताया कि तलाश करायी जा रही है अभी तक कही पता नहीं लग पाया है।
इसे भी पढ़े  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मिठाई बांटी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya