कुलपति ने खरीफ की तैयारी को लेकर किया केंद्रों का निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौघ्द्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डा. पी.एस प्रमाणिक ने अधिकारियों के साथ बीज विधायन संयंत्र और मुख्य प्रयोग केंद्र कुमारगंज का निरीक्षण कर खरीफ की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रबी के फसल की कटाई एवं उनके भंडारण क्षमता की जानकारी ली। समय से गेहूं के फसल की कटाई होने पर उन्होंने प्रशन्नता व्यक्त की।

बीज विधायन संयंत्र के गोदाम में पहुंचे कुलपति ने भंडारण की क्षमता के साथ-साथ रखरखाव की तरीकों को भी परखा। कुलपति डा. पी.एस प्रमाणिक ने कहा कि खरीफ के फसलों की बुआई के लिए किसानों को समय से बीज उपलब्ध कराना जरूरी है जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

भ्रमण के दौरान उन्होंने हरी खाद के लिए ढैंचा की खेती एवं बीज उत्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। संयुक्त निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र ने बताया कि प्रक्षेत्रों पर गेहूं की कटाई का कार्य समय से पूरा कर लिया गया है। भ्रमण के दौरान निदेशक शोध डा. शंभू प्रसाद, संयुक्त निदेशक डा. उमेश चंद्रा, वैज्ञानिक डा. विनोद सिंह, प्रभारी अधिकारी डा. ऋषभ सिंह, सुभम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  श्रद्धालुओं के लिए 16 सीटर अर्बनिया वाहन सेवा का शुभारम्भ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya