श्रद्धालुओं के लिए 16 सीटर अर्बनिया वाहन सेवा का शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रामनगरी अयोध्या दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन और राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा उनके ठहरने व भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं की यात्रा को और अधिक सुगम व आरामदायक बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ समाजसेवी राजीव मदान के पुत्र विश्वास मदान ने 16 सीटर आरामदायक अर्बनिया वाहन सेवा शुरू की है।

इस सेवा में श्रद्धालुओं को भजन-संगीत के साथ यात्रा का आनंद मिलेगा, वहीं प्रत्येक सीट के पास मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यह वाहन सेवा पूरे देश में संचालित की जाएगी। श्रद्धालु वाहन बुकिंग के लिए 9151093579 और 9151093580 पर संपर्क कर सकते हैं। नाका हनुमानगढ़ी में विधि-विधान से पूजा के बाद सेवा का शुभारंभ किया गया, जिसमें कंपनी निदेशक भुवनेश्वर, विश्वास मदान व संजय सलवानी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के दौरान गिरा दो लाख का झुमका
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya